Abhitak News

कालागढ़ में मगरमच्छ के जबड़े से निकलकर भागा बाघ

3

बिजनौर में रामगंगा नदी किनारे बाघ पर मगरमच्छ के हमले का एक रोमांचक वीडियो सामने आया है, हालांकि यह घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
जानकारी के अनुसार, कालागढ क्षेत्र के ढिकाला जोन में जंगल सफारी के लिए आए पर्यटक रामगंगा नदी के किनारे मौजूद थे, इसी दौरान उन्होंने एक बाघ को नदी के पास पानी पीने के लिए आते देखा और उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जैसे ही बाघ नदी के किनारे पहुंचा, पानी में पहले से घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया, मगर बाघ ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत पीछे हटकर खुद को संभाला और मौके से भाग निकला, इस तरह बाघ मगरमच्छ का शिकार होने से बाल बाल बच गया, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि यह रामगंगा नदी क्षेत्र का ही है और इसे एक पर्यटक ने बनाया है, उन्होंने पर्यटकों से पार्क के नियमों का सख्ती से पालन करने और वन्यजीवों को परेशान न करने की अपील की है, ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे और ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट

Exit mobile version