कांग्रेस प्रत्याशी ने किया तूफानी दौरा

0
305

नगीना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेनरीता राजीव सिंह ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर डोर-टू-डोर जाकर जनसम्पर्क किया।
पूर्व मंत्री ओमवती देवी एवं रिटायर्ड आई.ए.एस. आर.के. सिंह की पुत्रवधू हेनरीता सिंह ने जनसंपर्क के दौरान लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए, महिलाओं की सुरक्षा के लिए, अपराध पर लगाम लगाने और भ्रष्टाचार को कम करने के लिए आगामी चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें विधायक के रूप में चुना तो वह क्षेत्र में शिक्षा को उच्च स्तर पर ले जाने, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने सहित क्षेत्र के सभी मुद्दों पर काम करते हुए जनता की सेवा करेंगी। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पूर्व मंत्री ओमवती देवी, रिटायर्ड आई.ए.एस. आर.के. सिंह सहित समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply