कांग्रेस पार्टी और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

0
274

बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। दरअसल पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में हुई सुरक्षा चूक के मामले के बाद से ही देशभर के भाजपाइयों में रोष व्याप्त है। इस घटना के बाद से ही राजनीतिक पार्टियों में भी आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मुख्यतः कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का दौर ज्यादा गर्म दिखाई दे रहा है। अब इस मामले को लेकर बिजनौर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालते हुए कांग्रेस और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर प्रदर्षन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर देषद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने काह कि पंजा सरकार ने जिस घटना को अंजाम दिया है वह बहुत ही षर्मनाक है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जनपद बिजनौर के चांदपुर में भी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और पंजाब सरकार के विरोध में नारेबाज़ी करते हुए पुतला फूंका और पंजाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला रूकवाये जाने पर रोश व्यक्त किया। भाजपाईयों ने नगर के अंबेडकर चौक से नेहरू चौक के विरोध प्रदर्षन करते हुए जुलूस निकाला और नेहरू चौक पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी करते हुए उनका का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी होष में आओ नही तो भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी को मिटाने का काम किया जायेगा।

Leave a Reply