कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जनसभा का आयोजन

0
290

उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो गये हैं और अलग-अलग स्तर पर प्रसार प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में जनपद बिजनौर के स्योहारा में भी कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव नासिर चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम और कांग्रेस नगर अध्यक्ष चैधरी फहीमुर्रहमान द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही अपराधों की घटनाओं से आम जन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार आवाज़ उठाई जाती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ दें क्योंकि कांग्रेस की सरकार ही प्रदेश और देश को विकास की ओर ले जा सकती है। वहीं कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव नासिर चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की और आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ देकर पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply