कड़ाके की ठंड के बावजूद नही अलाव की व्यवस्था

0
335

कड़ाके की ठण्ड के बावजूद भी चांदपुर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था न होने से नगरवासी परेशान हैं। बीते कुछ दिनों से सर्दी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ठंड बढ़ते ही बाज़ारों में भी जल्दी ही सन्नाटा छा जाता है। लेकिन ऐसे में यात्रियों और आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को सर्दी से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सभी नगर पालिकाओं को अपने अपने क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। लेकिन इसके बावजूद भी जनपद बिजनौर के चांदपुर में नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नही की गई हैं। नगवासियों ने स्थानीय नगर पालिका प्रशासन से कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए अलाव की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है।

Leave a Reply