एनडीए के द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति बांटी गई मिठाई

0
299
चांदपुर मे राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाएं भाजपा कार्यकर्ता मंडी कोटा नेहरू चौक के पास स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए द्रौपदी मुर्मू की जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई इस मौके पर विकास गुप्ता रॉकी पल्लव अग्रवाल राजेंद्र त्यागी मनोज शर्मा आशीष गर्ग बाबू राम जोशी सुक्खे सैनी मयंक अग्रवाल नीरज सैनी केशव चौधरी आदि मौजूद रहे।
वही स्योहरा में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष डॉ0 नेपाल सिंह तत्वाधान में देश के सर्वाेच्च पद पर राष्ट्रपति के रूप में आदिवासी जाति से द्रौपदी मुर्मू को चुने जाने पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ऊर्फ़ राजू अरोड़ा के निवास स्थान पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा भाजपा नेता मुकेश रस्तोगी महामंत्री संदीप शर्मा महेंद्र सिंह सैनी आलोक अग्रवाल अमित शर्मा मोहम्मद अकरम सलीम टाइगर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply