आवारा गोवंश को पकड़कर ब्लॉक परिसर में लाकर किया बंद

0
303
जलीलपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के खेतों में घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़कर ब्लॉक परिसर में लाकर बंद कर दिए
ब्लॉक जलीलपुर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में आए दिन वाहन चालको की सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जलीलपुर क्षेत्र में आवारा गोवंश की बाढ़ सी आ गई।
अलग-अलग समूह में 1 दर्जन से अधिक आवारा पशु रहते हैं। 1 दर्जन से अधिक पशु किसानों की किसी भी फसल में पहुंच जाते उसको पूर्ण रूप से बर्बाद कर देंते। इस समय पशुओं के लिए हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों ने अपने खेतों में गन्ना वो रखा है। गन्ने की फसल में निराश्रित आवारा पशु लगे हुए हैं। और लगातार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि पहले से ही भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा विकास खण्ड अधिकारी जलीलपुर को लिखित सूचना देकर आवारा गोवंश को पकड़े जाने की मांग की थी। जिसमें विकास खण्ड अधिकारी जलीलपुर ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे क्षेत्र के किसानो ने परेशान होकर खेतों में आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़कर ले आए और ब्लॉक कार्यालय परिसर में लाकर छोड़ दिए। और भाकियू कार्यकर्ता व किसान जलीलपुर ब्लाक परिसर में अपनी पाल पल्ली बिछाकर धरने पर बैठ गए। और मांग करने लगे कि जब तक ब्लॉक अधिकारी इन गौवंश पशुओं को गौशाला नहीं पहुंचाते तबतक धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष कुलदीप चौधरी सुरेंद्र सिंह हुकम सिंह गुर्जर क्षेत्र के किसान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply