आभा सिंह ने कराया निर्धन कन्या का विवाह

0
297

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका एवं आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह द्वारा स्योहारा के एक बैंकट हाॅल में बेटी विवाह समारोह का आयोजन कराया गया। विवाह समारोह में आभा सिंह ने अपने निजी खर्चे से 48 वीं बेटी का विवाह पूर्ण विधि विधान के साथ सम्पर्क कराया। विवाह समारोह में उन्होंने बारातियों का स्वागत कर प्रीतिभोज के साथ बेटी को गृहस्थी का हर प्रकार का सामान भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह ने बताया कि वह अब तक अपने खर्चे पर 47 बेटियों का विवाह पूर्ण विधि विधान के साथ सम्पन्न करा चुकी हैं। आज 48 वीं बेटी के विवाह का शुभ अवसर है। उन्होंने कहा कि वह अपने आपको सौभाग्यशाली मानती हैं कि ईश्वर ने उन्हें इस प्रकार के अति पुण्यकारी कार्य करने का सौभाग्य प्रदान किया है।

Leave a Reply