अमरोहा पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे

0
297
अमरोहा जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी द्वारा अपने आवास स्थिति नव विकसित पार्क व कलेक्ट्रेट परिसर में पौधे रोपण कर पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अमलतास, आंवला, बेल, रुद्राक्ष, , ऑक, कनक, चंपा, बरगद सहित अनेक छाँवदार व औषधीय पौधे रोपे गए। जिलाधिकारी ने अपने स्टाफ अर्दली ड्राइवर नाजिर से भी वृक्षारोपण कराकर संदेश दिया।उन्होने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस है और पर्यावरण की सुरक्षा में सबकी सहभागिता जरूरी है पर्यावरण को बचाने में सब लोग बृक्षारोपण की मुहिम में हाथ बढ़ाएंगे तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकेगा अपने आसपास के लोगों को भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए जागरूक करें। अभियान के तहत जनपद में 36 लाख 80 हजार 772 पौधे रोपित किये जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, प्रभागीय बन अधिकारी देवमणि मिश्रा, उपजिलाधिकारी अमरोहा, जिलापंचायत राज अधिकारी अमरोहा, नेतराम अर्दली, जिलाधिकारी राजीव कुमार, नाजिर सहित अन्य अधिकारी व सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply