अनियंत्रित होकर पुल से गिरी कार, महिला की मौत

0
281

अफज़लगढ़ क्षेत्र  में  मानियावाला और रेहड़ के बीच बनैली नदी के पुल के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए हायर सैंटर रेफर कर दिया गया उधर परिहनों के कानूनी कार्यवाही नही चाहने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
जसपुर क्षेत्र निवासी कार स्वामी ओमप्रकाश ने बताया कि जसपुर क्षेत्र के कुछ लोग दो दिन पूर्व उसकी गाड़ी से पंजाब के हरमंदर साहब में दर्शन के लिए गये थे। सोमवार की सुबह जब वापसी में जग गाड़ी रेहड़ मानियावाला के बीच बनैली नदी के पुल पर  पहुंची   तभी विपरीत दिशा से तेज़ गति से आ रहे किसी वाहन से बचने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार 50 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि कार सवार अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए हायर सैंटर रेफर कर दिया गया। उधर कासमपुर गढ़ी स्थित विवकानंद पुलिस चैकी इंचार्ज दिनेश शर्मा ने बताया कि परिजन कोई कानूनी कार्यवाही नही चाहते थे जिसपर पुलिस ने महिला का शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply