हैंडपंप खराब होने से लोगों को हुई परेशानियां

0
317
स्योहारा मे हैंडपंप खराब होने से लोगों को परेशानियां हो रही हे। हैंडपंप खराब पड़े हैं, इस कारण लोगों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। गर्मी बढ़ते ही आम जनता को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा। नगर में यूं तो दो दर्जनो से अधिक हैंडपंप हैं। लेकिन इनमें से कई तो सालों से खराब पड़े हैं। कई हल्की सी कमियों के कारण खराब पड़े हैं। स्थानीय लोगों की अगर माने तो उनका कहना है दूर दूर तक हैंडपंप न होने की वजह से पानी के लिए जहां स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ता है वहीं राहगीरों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
आज तो इंसानियत उस वक्त शर्मसार हो गयी जब एक दिव्यांग पानी की प्यास बुझाने के लिए अपनी व्हील चेयर से उतर कर पानी पीने आया लेकिन उसको किया मालूम था यह स्योहारा है यहां राजनीति सिर्फ फ्लेक्सी बोर्ड पर शुभकामनाएं देकर ओर लोगों को गुमराह करके की जाती है दिव्यांग नल चलाकर खाली हाथ बिना पानी पिये लौटकर चला गया। लोगो का कहना है हैंडपंप अगर सही भी हो जाते हैं तो सिर्फ फॉरमैलिटी के लिए उसके बाद भी पानी साफ नही आता।

Leave a Reply