Abhitak News

संभलः कथित अवैध मजार पर चला बुलडोजर, डीएम-एसपी की मौजूदगी में कार्रवाई

संभल जनपद के बबराला थाना क्षेत्र के बाघऊ गांव में खंडेश्वर शिव मंदिर के पास बनी कथित अवैध मजार पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की टीम ने डीएम और एसपी की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन द्वारा बुलडोजर की मदद से मजार को ध्वस्त किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अधिकारियों की निगरानी में चल रही इस कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संभल से रिंकू सिंह चौहान की रिपोर्ट।

Exit mobile version