Abhitak News

वॉलीबॉल चैंपियनशिप में एमक्यू इंटर कॉलेज की टीम ने किया कब्ज़ा, बनी चैंपियन

3

स्योहारा के एम क्यू इंटर कालेज में बच्चों को प्रबंधक मौलाना वकील अहमद ने सम्मानित किया, दरअसल स्योहारा युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद बिजनौर द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा वर्ष 2025 26 में एमक्यू इंटर कालेज की वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, टीम के कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक ने स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया, युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद बिजनौर द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा वर्ष 2025 26 में एम क्यू इंटर कॉलेज की वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, टीम के कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक मौलाना वकील चौधरी व प्रधानाचार्य मंसूर इशरत सिद्दीकी ने स्मृति चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया, इस मौके पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने संयुक्त रुप से कहा कि बच्चों ने जिले ही नहीं प्रदेश में जीत हासिल कर अलग पहचान बनाई है, जिसके लिये टीम के सभी सदस्यों सहित कोच बधाई के पात्र है, उन्होंने कहा कि अच्छी निर्देशन में किया गया कोई भी कार्य सफलता की और ले जाता है और आप में कार्य करने की रुचि पैदा करता है, इस मौके पर इकबाल अहमद सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे।

स्योहारा से नजम सिद्दीकी की रिपोर्ट।

Exit mobile version