Abhitak News

बाराबंकी में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 1 मजदूर की मौत, 8 घायल

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में कुल 9 मजदूर मलबे में दब गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे चले बचाव अभियान में 8 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल नौशाद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 3 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ-बनारस हाईवे पर रजिस्ट्री कार्यालय के सामने करीब 2000 स्क्वायर फीट क्षेत्र में स्लैब डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान शटरिंग पर अधिक वजन पड़ने से ढांचा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे करीब 90 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी स्लैब नीचे आ गिरी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया और यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया। सभी घायल मजदूर हैदरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट।

Exit mobile version