प्रेमी से मिलने के लिए कातिल बनी सगी मां

0
349

Click the link for full video: https://www.facebook.com/100010402786560/videos/543034160907486/

बिजनौर में एक मां प्रेमी के लिए अपने 6 महीने के बच्चे की हत्या कर दी। बच्चा उसके अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था। इसलिए उसने घर में काम करने वाली 10 साल की बच्ची के हाथों बच्चे को नाले में फेंकवा दिया। पुलिस ने महिला ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।फिलहाल महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को फेंकने के बाद महिला घर पर आई। उसने मनगढ़ंत कहानी रची और थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि घर में काम करने वाली बच्ची मेरे बेटे अरहान को सड़क पर खिला रहीथी। तभी बाइक सवार बदमाश आए। उसके हाथ से बेटे को छीनकर फरार हो गए। महिला नबीना के मोहल्ले लोहारी सराय की रहने वाली है। उसका नाम खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने गली और मोहल्ले में लगे ब्ब्ज्ट कैमरों को खंगाला। इस दौरान पुलिस को एक फुटेज हाथ लगी। इसमें महिला घर में काम करने वाली बच्ची के साथ दिखी। अफशा के हाथ में बच्चा नजर आ रहा है। दोनों घर से करीब 200 मीटर दूर नाले के पास जाती हैं। इसके बाद इधर-उधर देखती है, जब कोई नजर नहीं आया तो महिला ने बच्ची के हाथों अपने दुधमुंहे बच्चे को नाले में फेंकवा दिया। उसके बाद दोनों दौड़कर अपने घर के पास चली गई। हत्यारोपी महिला ने पूछताछ में बताया, मेरा पति 8 महीने पहले सऊदी अरब कमाने गया था, उस दौरान वह गर्भवती थी। 6 महीने पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसका पुराना प्रेमी उससे मिलने आने लगा। वह अक्सर उससे मिलने घर के बाहर जाती थी। और बच्चे को भी साथ ले जाना पड़ता था।

Leave a Reply