Abhitak News

नहटौर में खतरनाक स्टंट के बाद युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

नहटौर क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में निकले सांप को मारने के बाद एक युवक ने मरे हुए सांप के साथ खतरनाक स्टंट किया। बताया जा रहा है कि युवक बार-बार मरे सांप को मुंह में डालकर खेल दिखा रहा था। कुछ ही देर बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे।

स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मामलों में लापरवाही और अंधविश्वास जानलेवा साबित हो सकते हैं। परिजनों ने बताया कि शुरुआत में झाड़-फूंक का सहारा लिया गया, जिससे इलाज में देरी हुई। डॉक्टरों ने भी स्पष्ट किया है कि मरे हुए सांप के संपर्क में आना भी जोखिम भरा हो सकता है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

नहटौर से जहीन अंसारी की रिपोर्ट।

Exit mobile version