डूडा विभाग की मिलीभगत से अवैध वसूली का आरोप

0
294

केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार मिलकर भले ही गरीबों को पक्की छत देेने का वायदा कर चुकी हों या फिर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2022 तक सबको पक्की छत देने का वायदा हो लेकिन कमीशन खोरी के चलते यह वायदा पूरा नही हो पा रहा है। सम्भल की कुछ महिलाओं के अनुसार संभल के पंवासा स्थित डूडा विभाग भ्रष्टाचार में इतना लिप्त हो गया है कि उसने प्राईवेट तौर पर अपने कई लड़के लगा रखे हैं जो पात्र लोगों को धमका कर तथा अपात्रों को मोटा लालच देकर उनसे वसूली करके अपना तथा डूडा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का जीवन यापना करा रहे हैं। एक तरफ तो मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त देश का सपना देख रही है दूसरी तरफ उसके ही कर्मचारी भ्रष्टाचार को मुक्त नही होने दे रहे हैं। इस सब को देखते हुए मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री की जीरो टाॅलरेंस की नीति भी फेल होती नजर आ रही है। महिलाओं का आरोप है कि डूडा विभाग में दो प्राईवेट व्यक्ति है जिनका नाम समीर और रिजवान है। आरोप है कि ये दोनों लोगों को डरा धमका कर दो हजार रूप्ये से लेकर पांच हजार रूप्ए तक वसूलता है। महिलाएं इन दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र भी दे चुकी हैं। लेकिन महिलाओं का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई। एक बार फिर महिलाएं भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देने कोतवाली संभल पहंुची और शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply