घर के आंगन में सोते समय अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रधान पति को मारी गोली

0
331
जनपद बिजनौर के थाना मण्डावली क्षेत्र में उस समय हड़कम्प मच गया जब घर के आंगन में सोते समय अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रधान पति को गोली मारी दी।
आपको बता दे कि थाना मण्डावली क्षेत्रान्तर्गत सागर सिंह उम्र 68 वर्ष पुत्र मंगल सिंह निवासी रामपुर चाठा थाना मण्डावली बीती रात्रि खाना खाकर अपने घर के आंगन मे सोये थे। रात्रि समय करीब 1ः30 बजे किसी अज्ञात बदमाश द्वारा उनको गोली मार दी गई। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। घर पर उनका पुत्र हरेन्द्र उम्र 23 वर्ष भी सोया हुआ था। हरेद्र द्वारा बताया कि रात्रि समय करीब 1ः30 बजे तेज आवाज़ आने पर उसे टायर फटने का अंदाजा हुआ बाहर आकर उसने देखा तो उसके पिता के सिर में गोली लगी है तथा 01 बदमाश उसको देखकर भाग गया। मृतक गॉव का पूर्व प्रधान है तथा उसने 02 शादियॉ की है, पहली पत्नी चन्द्रो से 10 बच्चे तथा दूसरी पत्नी तारा से 5 बच्चे है। दूसरी पत्नी तारा अपने बच्चों सहित ग्राम सीकरी थाना किरतपुर में रहती है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। थाना मण्डावली पर हत्या का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा हैं। घटना का अनावरण व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में 03 टीमे गठित की गयी है।

Leave a Reply