किरतपुर में बड़ी एकादशी के अवसर पर गंगा बैराज से स्नान कर लौट रहे किरतपुर निवासी दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार संजय अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ कार से लौट रहे थे, तभी बुढ़पुर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे संजय अग्रवाल वाहन की ड्राइवर सीट में बुरी तरह फंस गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से कार काटकर उन्हें बाहर निकाला। हादसे में संजय अग्रवाल और उनकी पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट।