इलेक्शन के बाद पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने की संभावना के चलते पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है।

0
280
जनपद बिजनौर में इलेक्शन के बाद पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने की संभावना के चलते पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। धामपुर मुरादाबाद हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई। लोगों का कहना है कि इलेक्शन के खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़ेंगे इसलिए सभी लोग अपने पास तेल का स्टॉक करके रख रहे हैं। इनमें ज्यादातर किसान नजर आए। लोगों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल पर लगभग 20 से ₹30 बढ़ सकते हैं जिसके चलते पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहनों के अलावा ट्रैक्टर ट्राली भी खड़ी दिखाई दी। ट्रैक्टर ट्राली में रखें ड्रमों के अंदर लोग डीजल भरवाते हुए नजर आए। दो पहिया वाहन चालक भी अपने वाहनों में तेल की टंकी फुल कराते हुए नजर आए। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आखरी चरण था। लोगों को अंदेशा है कि कल के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply