आपत्ति उठाने पर पंचायत घर का निर्माण अधर में लटक गया है

0
320
रेहड़ क्षेत्र के उधोवाला में ग्रामीणों के आपत्ति उठाने पर पंचायत घर का निर्माण अधर में लटक गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया गांव उधोवाला में बना पुराना पंचायतघर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके लिए शासन स्तर से उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलने पर पुराने पँचायतघर को गिरा दिया गया था साथ ही नए पंचायत घर के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गयी थी। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने इसी परिसर में होलिका दहन होने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि नए निर्माण में होलिका दहन के लिए कोई स्थान नही छोड़ा जा रहा है। ग्राम प्रधान ने भी कुछ ग्रामीणों पर निर्माण कार्य मे रोड़ा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। उधर इंचार्ज विवेकानंद पुलिस चौकी कासमपुरगढ़ी ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझाते हुए, होली तक यथास्थिति बनाये रखने को कहा। साथ ही कहा कि होलिका दहन पूर्व की तरह उसी स्थान पर ही किया जाएगा। वही बीडीओ रविप्रकाश सिंह ने बताया कि होली के बाद उच्चाधिकारियो के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह।
रेहड़ से मनोज गहलौत की रिपोर्ट

Leave a Reply